
इस आर्टिकल में आप करवा चौथ पूजा विधि और सामग्री के बारे में जानेंगे। यदि आप Karva Chauth Puja Vidhi PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट पर आपका स्वागत है। करवाचौथ भारत के सर्वाधिक प्रचलित व महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह पर्व पति – पत्नी के अटूट बंधन को और अधिक सुदृढ़ करता है तथा उसके महत्व को प्रदर्शित करता है। करवा चौथ के व्रत में सायंकाल करवाचौथ माता का पूजन किया जाता है तथा करवाचौथ व्रत की कहानी पढ़ी जाती है।
यदि आप भी इस महत्वपूर्ण व्रत को विधि – विधान से करना चाहते हैं, तो यहाँ आप करवाचौथ व्रत पूजा विधि को पढ़ सकते हैं तथा डाउनलोड भी कर सकते हैं। करवाचौथ माता का पूजन करने से पूर्व आपको जिस सामग्री की आवश्यकता होती है वह भी हमने इस आर्टिकल में दी हुयी है ताकि आपको पूजन के समय किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
Contents
Karva Chauth Puja Vidhi PDF Details
PDF Name | करवा चौथ पूजा विधि | Karva Chauth Puja Vidhi PDF |
No. of Pages | 4 |
PDF Size | 551 KB |
Language | Hindi |
Category | Religion & Spirituality |
Source | quickpdf.in |
Download Link | Given below |
Downloads | 54 |
करवा चौथ पूजा विधि और सामग्री / Karva Chauth Puja vidhi PDF in Hindi
- इस दिन स्नान आदि के बाद करवा चौथ व्रत एवं चौथ माता की पूजा का संकल्प करते हैं।
- फिर अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। पूजा के लिए 16 श्रृंगार करते हैं।
- फिर पूजा के मुहूर्त में चौथ माता या मां गौरी और गणेश जी की विधि विधान से पूजा करते हैं।
- पूजा के समय उनको गंगाजल, नैवेद्य, धूप-दीप, अक्षत्, रोली, फूल, पंचामृत आदि अर्पित करते हैं। दोनों को।
- श्रद्धापूर्वक फल एवं हलवा-पूड़ी का भोग लगाते हैं। इसके बाद चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देते हैं।
- उसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं।
Karva Chauth Puja Samagri List PDF
करवा चौथ व्रत में पूजा के लिए आपको मिट्टी का एक करवा उसका ढक्कन, मां गौरी या चौथ माता एवं गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए काली या पीली मिट्ठी, पानी के लिए एक लोटा, गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, दही, देसी घी, अगरबत्ती, रूई, एक दीपक, अक्षत, फूल, चंदन, रोली, हल्दी, कुमकुम, मिठाई, शहद, चीनी, बूरा, बैठने के लिए आसन, इत्र, मिश्री, पान, खड़ी सुपारी, पंचामृत, अर्घ्य के समय छलनी, फल, हलवा-पूड़ी, दक्षिणा के लिए पैसे।
सुहाग सामग्री –
महावर, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, चूड़ी, कंघा, बिछुआ, चुनरी आदि।
[…] निर्जला व्रत का कठोर पालन करती हैं। करवाचौथ पूजन विधि – विधान से किया जाता है। यह व्रत […]